Almora News:अल्मोड़ा के गौरव नैलवाल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बढ़ाया प्रदेश का मान

0
ख़बर शेयर करें -

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून की पासिंग आउट परेड 2023 में सल्ट क्षेत्र के पत्थरखोला-चनाण गांव निवासी गौरव नैलवाल भी शामिल रहे और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं।

गौरव नैनवाल ने साल 2022 में सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और फिर भारतीय सेना में जाने के सपने को साकार किया। भारतीय सेना का हिस्सा बनने के बाद गौरव नैलवाल काफी खुश हैं और उन्होंने परेड संपन्न होने के बाद कहा कि सेना के माध्यम से देश सेवा करने सौभाग्य की बात है।

गौरव नैलवाल की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने  केंद्रीय विद्यालय से माध्यमिक स्तर की शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश मिल गया। वहां से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही गौरव सीडीएस की तैयारी कर रहे थे और उन्हें 2022 में कामयाबी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News: "SDM रहते हुए सौम्या गर्ब्याल ने फहराया परचम, UPSC में हासिल की 822वीं रैंक"

गौरव के पिता का नाम दामोदर दत्त नैलवाल है, जो वर्तमान में आईटीबीपी में कार्यरत हैं। गौरव को उन्ही से प्रेरणा मिली और वो बचपन से ही देश और तिरंगे के प्रति उनका आदर और समर्पण के चलते वो भारतीय सेना का हिस्सा बन गए हैं। उनकी माता का नाम गीता देवी है, जो गृहणी हैं। बेटे की सफलता से अभिभावक काफी खुश हैं। पासिंग आउट परेड के दौरान दोनों गौरव के साथ मौजूद रहे और खुशी से नम हुई आँखों के साथ बेटे को आशीर्वाद दिया। बचपन से ही अपने देश की सेवा के लिए आँखों में चमक रखने वाले गौरव के कन्धों पर सजे सितारे हमारे उत्तराखंड के मान-सम्मान पर भी चार चाँद लगा रहे हैं। अपने क्षेत्र के युवाओं को जीवन में मिल रही अभूतपूर्व उपलब्धियों से क्षेत्रवासी भी खुश हैं। अपने शुभआशीषों और शुभकामनाओं के ज़रिए सभी ने लेफ्टिनेंट गौरव का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *