Almora News:पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज असगोली में चलाया जागरुकता अभियान,हेल्पलाईन नंबरों सहित विभिन्न विषयों पर दी अहम जानकारी

0
ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु, द्वारा जनजागरुकता अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्र,छात्राओं व आमजन को अपराधों एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

🔹छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, साईबर क्राईम की दी जानकारी 

आज दिनांक 18 दिसम्बर  को प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट राजेश कुमार यादवद्वारा राजकीय इंटर कॉलेज असगोली, द्वाराहाट में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को *सड़क सुरक्षा के प्रति सजग* करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी गयी तथा नाबालिग बच्चों को बालिग होने तक वाहन नही चलाने हेतु बताया गया। नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए नशे से दूर रहने तथा गांव और आस-पास नशे से सम्बंधित सामान बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News:"बैरिकेड्स तोड़ देहरादून में घुसे निहंग, गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद रातभर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा"

🔹बचाव के उपाय बताए 

जागरुकता कार्यक्रम में छात्र,छात्राओं को साइबर अपराधियों द्वारा ठगी हेतु अपनाये जा रहे विभिन्न तरीकों व बचाव के उपाय बताए गए और इस जानकारी को अपने परिजनों व परिचितों से साझा करने हेतु प्रेरित किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने व बिना सत्यापन फेरी आदि का कार्य करने वाले व्यक्तियों की सूचना थाना पुलिस को देने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जनसेवा को और मजबूत करेगा रेडक्रॉस,स्ट्रेचर खरीदे गए,शव वाहन व भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज

🔹हेल्पलाईन नंबरो की अहम जानकारी दी

इसके अतिरिक्त नाबालिग बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों मानव तस्करी, यौन उत्पीड़न आदि के बारे विस्तृत जानकारी देकर सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति की सुविधाओं,सुरक्षा फीचर व हेल्पलाईन नंबर डायल 112, महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, चाइल्ड केयर हेल्प लाइन नंबर 1098 सहित थाना/चौकी के हेल्पलाईन नंबरो की अहम जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *