Nainital News:ट्रेन की चपेट में आने से मादा हाथी की मौत, बच्चा गंभीर रूप से घायल

0
ख़बर शेयर करें -

यहां लालकुआं के सुभाष नगर दवाई फॉर्म से आगे शमशान घाट के पास एक मादा हाथी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। जबकि उसका बच्चा घायल होकर रेलवे लाइन के बगल में खेत में पड़ा हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे।

🔹जाने मामला 

गोला रेंज के रेंजर चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि हादसा लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शमशान घाट के पास गोला व टांडा रेंज की सीमा पर हुआ है। मादा हाथी का शव टांडा रेंज में जबकि उसका बच्चा गोलागंज की सीमा में गंभीर हालत में पाया गया। मौके पर पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर हाथी के बच्चे को रेस्क्यू कर इलाज के लिए लेकर गए है। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:update लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु खोजबीन समिति का हुआ गठन

पंतनगर रेलवे स्टेशन प्रभारी ने बताया कि इज्जत नगर मंडल के अंतर्गत आने वाले लालकुआं स्टेशन हेडक्वार्टर से लोको पायलट मुन्ना कुमार लोको इंजन लेकर सुबह 3:20 बजे बरेली के लिए रवाना हुआ था। इसी बीच श्मशान घाट के पास 3.25 बजे यह हादसा हो गया। हादसे के बाद लोको पायलट मौके पर रुका रहा और रेलवे सहित वन अधिकारियों को इस हादसे की सूचना दी। वहां अधिकारियों के पहुंचने के बाद वह 6:10 पर पंतनगर रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसके बाद उसे बरेली के लिए रवाना कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *