Almora News:अल्मोड़ा पुलिस के जवानों व 22 राजपूत आर्मी के जवानों के बीच आयोजित कराया गया क्रिकेट मैंत्री मैच

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र  राजगुरु, पुलिस जवानों की फिटनेस को लेकर बेहद संवेदनशील हैं,उन्होंने समय-समय पर कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए रनिंग, पीटी व योगा आदि किये जाने हेतु प्रेरित किया जाता है।

🔹पुलिस जवानों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट एवं तनावमुक्त रखने हेतु नई पहल

पुलिस जवानों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट एवं तनावमुक्त रखने हेतु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद मुख्यालय में तैनात इण्डियन आर्मी 22 राजपूत के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अल्मोड़ा पुलिस के जवानों व आर्मी के जवानों के मध्य क्रिकेट मैंत्री मैच का आयोजन हेतु वार्ता की गयी थी।

इस क्रम में आज दिनांक-10.12.2023 को आर्मी ग्राउंड अल्मोड़ा में अल्मोड़ा पुलिस के जवानों व 22 राजपूत आर्मी जवानों के मध्य मैंत्री क्रिकेट मैंच का आयोजन किया गया। 16-16 ओवर के इस मैंच में 22 राजपूत आर्मी अल्मोड़ा के टीम कप्तान ने टाँस जीतकर अल्मोड़ा पुलिस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में अलौकिक आस्था का केंद्र: ठंड के मौसम में खिलता है भगवान शिव का अतिप्रिय दुर्लभ 'ब्रह्म कमल'

🔹एसएसपी अल्मोड़ा ने मैंच में  प्रतिभाग कर बढ़ाया जवानों का मनोबल

अल्मोड़ा पुलिस की ओर से एसएसपी अल्मोड़ा स्वयं प्रारम्भिक बल्लेबाज के रुप में मैदान पर उतरे और उनके द्वारा शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया गया। अल्मोड़ा पुलिस टीम ने निर्धारित ओवरों में कुल 128 रन बनाकर आर्मी की टीम को 129 रन का लक्ष्य दिया, जिसमें आरक्षी पृथ्वीराज सिंह ने सर्वाधिक 89 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 राजपूत आर्मी अल्मोड़ा की टीम ने 15 वें ओवर में मैंच में 02 विकेट से रोमांचकारी जीत हासिल की। अल्मोड़ा पुलिस की ओर से हे0कानि0 इरफान खान ने गैंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 04 विकेट हासिल किये।

🔹मुख्य अतिथि डीएम अल्मोड़ा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर किया उनका उत्साहवर्धन

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

मैंच समाप्ति पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा दोनों टीमों के खिलाडियों की खेल भावना की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विनीत तोमर, जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 

क्रिकेट मैंच के दौरान कमांडिंग आँफीसर 22 राजपूत कर्नल विनय यादव, लेफ्टिनेंट कर्नल  अमित मिश्रा, डीएफओ अल्मोड़ा  दीपक सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा जितेन्द्र पाठक, लाईन मेजर नवीन पाठक सहित आर्मी व पुलिस के अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे। 

🔹अल्मोड़ा पुलिस किक्रेट टीम

1-हे0कानि0 इरफान खान

2-हे0कानि0 विरेन्द्र बोथियाल 

3-कानि0 विनोद कुंवर

4-कानि0 पृथ्वीराज सिंह

5-कानि0 संजू कुमार

6-कानि0 भूपाल सिंह

7- कानि0 पदम नाथ

8-कानि0 मनोज कुमार

9-कानि0 गोपाल बाफिला

10-कानि0 राजू कुमार

11-कानि0 दिनेश प्रकाश 

12-कानि0 केशव भौंत