Almora News:मानसिक रुप से अस्वस्थ गुमशुदा हुए व्यक्ति को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

0
ख़बर शेयर करें -

कल दिनांक 8 दिसंबर को द्वाराहाट निवासी जगदीश जीवन चंद्र ने थाना द्वाराहाट में सूचना दी कि उनका बड़ा भाई महेश चन्द्र, उम्र- 58 वर्ष जो मानसिक रुप से अस्वस्थ है, आज प्रातः घर से बिना बताये कहीं चले गये है। 

🔹पुलिस की कार्रवाही 

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट श्री राजेश कुमार यादव  द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन कर गुमशुदा की तलाश हेतु थाना क्षेत्र में रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुख्य चौराहा द्वाराहाट, ग्राम कोला मुखिया, काली खोली, दूनागिरी रोड, रानीखेत रोड आदि स्थानों पर गुमशुदा की ढूढ़खोज करते हुए वाहनों की चैकिंग व वाहन चालकों/लोगों से गुमशुदा के सम्बन्ध में पूछताछ करते हुए जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों में पहुंचेगी सरकार: धामी कैबिनेट की बैठक चंपावत से होगी शुरू, 4 अक्टूबर को जुटेंगे मंत्री

🔹पुलिस का जताया आभार 

पुलिस टीम ने अथक प्रयासों से गुमशुदा व्यक्ति महेश चन्द्र को आज दिनांक 9 दिसंबर की प्रातः पेट्रोल पंप द्वाराहाट के पास के गधेरे से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने भाई को सकुशल पाकर जगदीश जीवन चंद्र द्वारा द्वाराहाट पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: मां के जयकारों से गूंजेगी सांस्कृतिक नगरी: अल्मोड़ा में आज विदा होंगी मां नंदा-सुनंदा, डोला शोभायात्रा शाम 3:30 बजे

🔹द्वाराहाट पुलिस टीम

1-अपर उ0नि0  विजयपाल  

2-हे0कानि0 संजय मौलेखी

3-हे0कानि0चन्द्रपाल 

4-कानि0  नवीन कन्याल 

5-होमगार्ड उमेश सती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *