Almora News:पुलिस ने किया बुजुर्ग से लूट का खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार

बुजुर्ग के साथ हुई लूट के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक बीती 17 नवम्बर को पोखरीखाली निवासी गंगा दत्त पांडेय ने तहरीर दी थी।

🔹जाने मामला 

कहना था कि रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर जा रहे थे। एडम्स तिराहे से साई बाबा मन्दिर जाने वाले रास्ते पर दो अज्ञात युवकों ने उनके साथ मारपीट और धमकी दी। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन, कान की बाली और चार हजार रुपये लूट लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी आरसी राजगुरु ने सीओ विमल प्रसाद को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

🔹आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी जांच की। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी जीवन थापा (24) निवासी नरसिंहबाड़ी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने दूसरे का नाम भरत सिंह बताया। फिलहाल आरोपी से चोरी का माल बरामद नहीं हुआ है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है। एनटीडी चौकी प्रभरी बिशन लाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी दो मुकदमें दर्ज हैं।