Almora News:परिवार से बिछड़ कर 2 वर्षो से भटक रहे आन्ध्र प्रदेश के व्यक्ति को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

दिनांक 22 नवंबर को मुकेश सिंह राणा निवासी पीपलधार चौखुटिया एक व्यक्ति को लेकर थाना चौखुटिया आए उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति हिंदी भाषा नहीं जान पा रहा है और ना इसकी भाषा समझ पा रहे हैं, संभवतः यह भटककर यहां पहुंचा है।

🔹पुलिस की कार्रवाही 

       थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक श्री अनवर अहमद द्वारा उसे व्यक्ति की भाषा को समझने में आ रही दिक्कत को डिजिटल माध्यम से  ट्रांसलेशन कर उसका नाम पता जाना, उसने अपना नाम मुच्चू नागा बाबू निवासी ग्राम रामराजू पालम थाना गुडुरु जनपद कृष्णा आंध्र प्रदेश बताया। चौखुटिया पुलिस द्वारा उपरोक्त व्यक्ति के बताए गए पते के अनुसार उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया।

🔹स्थानीय निवासी मुकेश जी का रहा सहयोग-

यह भी पढ़ें 👉  आजीविका सरस मेला: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया स्टॉलों का निरीक्षण, महिला समूहों के उत्पादों को सराहा

स्थानीय निवासी श्री मुकेश सिंह राणा जी द्वारा मानवता दिखाते हुए मुच्चू नागा बाबू को अपने उसके परिजनों के बारे में जानकारी होने तक अपने पास रखने की इच्छा जाहिर की, उपरोक्त व्यक्ति को उनके साथ भेजा गया।

🔹चौखुटिया पुलिस ने अथक प्रयासों से लगाया परिजनों का पता    

चौखुटिया पुलिस ने मुच्चू नागा बाबू के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाकर उनसे संपर्क कर उपरोक्त व्यक्ति के बारे में बताया गया, पहचान तस्दीक कराई गई।आज दिनांक 26 नवंबर को मुच्चू नागा बाबू के परिजन चौखुटिया आए, उन्होंने बताया कि लगभग 2 वर्ष पूर्व पारिवारिक परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव में घर से बिना बताए निकल गए थे, इसके बाद उनकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उनका पता नहीं चल पाया, उसके बाद से वह अपने स्वजन के मिलने की आशा छोड़ चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड क्रांति दल ने कसी कमर: 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

   परिजनों द्वारा चौखुटिया पुलिस द्वारा दिखाई गई मानवता की प्रशंसा की गई।उत्तराखंड पुलिस व अल्मोड़ा पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की गई।

🔹पुलिस टीम-

1-थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री अवनीश कुमार

2-अपर उप निरीक्षक श्री अनवर अहमद

3-का0 महेश आर्या

Advertisement