Nainihal News:जिम कार्बेट में बाघ ने एक और मजदूर को बनाया निवाला, एक महीने में दूसरे श्रमिक की मौत

0
ख़बर शेयर करें -

कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला रेंज में एक बार फिर से बाघ ने श्रमिक पर हमला कर मारा डाला। गुरुवार की सुबह श्रमिक ढिकाला कैंपस के बाहर झाड़ियां काट रहा था, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया।यह देख वन कर्मियों ने हल्ला करते हुए करीब 12 राउंड फायरिंग की, तब जाकर बाघ श्रमिक के शव को छोड़कर जंगल में भाग गया। बाघ के हमले के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

🔹जाने मामला 

ढिकाला कैंपस के बाहर झाड़ियों को काट रहे 55 वर्षीय नेपाली मूल के रामू नाम के श्रमिक पर सुबह के समय बाघ ने हमला कर दिया। बाघ श्रमिक को उठाकर जंगल की ओर ले गया। यह देख वहां मौजूद लोगों व वन कर्मियों ने हल्ला किया। इसके बाद वन कर्मियों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की, तब जाकर बाघ ने श्रमिक के शव को छोड़ा और वहा से जंगल की ओर भाग गया। बाघ के हमले में मारे गए श्रमिक की मौत से हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 26 सितंबर को भारी वर्षा का अलर्ट: जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

🔹एक महीने में दो मजदूरों को बनाया निवाला 

आनन-फानन में पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी सहित अन्य वनाधिकारी मौके पर पहुंचे। श्रमिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामनगर लाया जा रहा है। एक माह के भीतर ढिकाला में बाघ के हमले में दूसरे श्रमिक की मौत हो गई है। इससे पहले 12 नवंबर को नेपाली मूल के 22 वर्षीय शिवा गुरुम पर भी बाघ ने हमला कर मार दिया था। पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि ढिकाला कैंपस के पास झाड़ी कटान का काम किया जा रहा था, इसी दौरान बाघ ने श्रमिक पर हमला किया और उसे मार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *