Almora News:लंबे इंतजार के बाद जिला अस्पताल में एक और अस्थि रोग विशेषज्ञ ने ली तैनाती

0
ख़बर शेयर करें -

जिला अस्पताल में एक और अस्थि रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई है, अस्थि रोग से जूझ रहे जिले के मरीजों के लिए यह बहुत अच्छी खबर है।इसका सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा। अब दो अस्थि रोग विशेषज्ञों की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और एक के अवकाश या प्रशिक्षण में जाने से इलाज बंद नहीं होगा।

🔹मरीजों को महंगे अस्पतालो में पड़ रहा था जाना 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून यूटीयू पेपर लीक: दो विषयों की परीक्षाएं रद्द, आरोपी प्रोफेसर पर 7 साल का प्रतिबंध; शिवालिक कॉलेज को चेतावनी

जिला अस्पताल में अब तक एकमात्र अस्थि रोग विशेषज्ञ तैनात थे। उनके अवकाश या प्रशिक्षण में जाने से यहां हड्डी का उपचार बंद हो जाता था और मरीजों को अन्य अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ती थी। अब यहां एक अन्य अस्थि रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई है।

🔹दो विशेषज्ञ होने से मिलेगा बेहतर इलाज 

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर पटाल बाजार का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने विगत दिवस व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए थे निर्देश

सोमवार को अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश ने कार्यभार ग्रहण किया। इससे अब जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मजबूत होंगी और हर दिन हड्डी रोग से जूझते हुए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। पीएसएम डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि दो अस्थि रोग विशेषज्ञों की तैनाती होने से मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *