Almora News:एसएसजे विवि की परीक्षाएं अब 28 नवंबर से होंगी आयोजित, कुलपति प्रो. बिष्ट ने दी जानकारी

0
ख़बर शेयर करें -

सोबन सिंह जीना विवि के संबद्ध परिसर और महाविद्यालयों में एनईपी पाठ्यक्रम के बीए, बीएससी और बीकॉम के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 28 नवंबर से होंगी। परीक्षा तिथि बढ़ने से विद्यार्थियों को राहत मिली है।

🔹त्यौहार के चलते बढ़ाई तिथि 

एसएसजे विवि से संबद्ध परिसर और महाविद्यालयों में एनईपी पाठ्यक्रम की परीक्षा तिथि 20 नवंबर निर्धारित थी जिसका विद्यार्थी विरोध कर रहे थे। विद्यार्थियों का कहना था कि दशहरा, छात्रसंघ चुनाव और फिर दीवाली पर्व के अवकाश के चलते उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई है। ऐसे में परीक्षा तिथि बढ़ाई जानी चाहिए। इसके लिए उन्होंने जगह-जगह आंदोलन कर कुलपति को ज्ञापन भी भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:कुमाऊँ में शुरू हुआ भवनों का सर्वे, घर-घर पहुंचेगी टीम, आयुक्त दीपक रावत की अपील, सर्वे टीम का करें सहयोग, आई कार्ड करें वेरीफाई

🔹विवि की वेबसाइट से ले जानकारी 

विवि प्रबंधन ने परीक्षा तिथि बढ़ाकर विद्यार्थियों को राहत पहुंचाई है। एसएसजे विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश सामंत ने बताया कि अब परीक्षा 28 नवंबर से होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से विवि की वेबसाइट से परीक्षा संबंधी जानकारी लेने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:मुख्यमंत्री आवास में 45 दिन में 520 किलो शहद उत्पादन, मधुमक्खी पालन को मिलेगा बढ़ावा

Revised Date Sheet 1st Sem B.A._B.Sc._B.Com_NEP_2023-2024

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *