Dev Uthani Ekadashi:देवउठनी एकादशी से शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, कब है ये एकादशी नोट कर लें डेट

देवउठनी तिथि को लेकर लोगों में बने असमंजस को पंडित डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने दूर किया है। देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को मनाई जाएगी और इस तिथि से सभी मांगलिक कार्य शुरू होंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि 22 नवंबर की रात 9.12 बजे से देव उठनी एकादशी शुरू होगी और इसका समापन 23 नवंबर को होगा।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा

🔹होगा तुलसी विवाह और तुलसी उद्यापन

उदयातिथि के अनुसार देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को ही मनाई जाएगी। इस दिन विष्णु भगवान अपनी चार महीने की योग निद्रा से जागेंगे। इसके बाद से ही विवाह, उप नयन संस्कार समेत सभी मांगलिक कार्य शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि तुलसी विवाह और तुलसी उद्यापन 24 नवंबर को किया जाएगा। 

🔹देवउठनी एकादशी के दिन क्या करें

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद, 24वीं किस्त जारी

🔹पीले रंग का वस्त्र, पीला फल और पीला अनाज भगवान विष्णु को अर्पण करते हुए इन्हें जरूरतमंदों को दान करें।

🔹भगवान विष्णु का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। 

🔹विष्णु मंदिर में सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं।

Advertisement