Almora News:एसएसजे विवि की परीक्षाएं अब 28 नवंबर से होंगी आयोजित, कुलपति प्रो. बिष्ट ने दी जानकारी

सोबन सिंह जीना विवि के संबद्ध परिसर और महाविद्यालयों में एनईपी पाठ्यक्रम के बीए, बीएससी और बीकॉम के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 28 नवंबर से होंगी। परीक्षा तिथि बढ़ने से विद्यार्थियों को राहत मिली है।

🔹त्यौहार के चलते बढ़ाई तिथि 

एसएसजे विवि से संबद्ध परिसर और महाविद्यालयों में एनईपी पाठ्यक्रम की परीक्षा तिथि 20 नवंबर निर्धारित थी जिसका विद्यार्थी विरोध कर रहे थे। विद्यार्थियों का कहना था कि दशहरा, छात्रसंघ चुनाव और फिर दीवाली पर्व के अवकाश के चलते उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई है। ऐसे में परीक्षा तिथि बढ़ाई जानी चाहिए। इसके लिए उन्होंने जगह-जगह आंदोलन कर कुलपति को ज्ञापन भी भेजा।

🔹विवि की वेबसाइट से ले जानकारी 

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों की ऊष्मा और कुमाऊँनी चुहल: "मी त्यर घर ऊन, तू के दिले?"

विवि प्रबंधन ने परीक्षा तिथि बढ़ाकर विद्यार्थियों को राहत पहुंचाई है। एसएसजे विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश सामंत ने बताया कि अब परीक्षा 28 नवंबर से होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से विवि की वेबसाइट से परीक्षा संबंधी जानकारी लेने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम घनेली में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत किसानों को किया गया जागरूक

Revised Date Sheet 1st Sem B.A._B.Sc._B.Com_NEP_2023-2024

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement