Almora News :मुख्य बाजार में सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक दो पहिया वाहनों के आने जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाये जाने पर देवभूमि व्यापार मंडल के जिला महासचिव युसूफ तिवारी ने जताया विरोध

0
ख़बर शेयर करें -

भारत की जनवरी नौजवान सभा की प्रांतीय अध्यक्ष और देवभूमि व्यापार मंडल के जिला महासचिव युसूफ तिवारी ने नगर पालिका बोर्ड मीटिंग में लिए गए उस प्रस्ताव को जिसमें यह निर्णय लिया गया है की मुख्य बाजार में सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक दो पहिया वाहनों के आने जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा इस निर्णय को बहुत ही हास्याद पद और जन विरोधी बताते हुए कहा कि बोर्ड मीटिंग में लिया गया यह निर्णय बाजार में रह रही जनता के अधिकारों पर सीधे हमला है।

युसूफ तिवारी ने कहा कि यदि नगर पालिका परिषद द्वारा बाजार के गेट को बंद किया जाता है तो उसका पूर्ण विरोध किया जाएगा/युसूफ तिवारी ने यह भी मांग की की थाना बाजार से लाल बाजार तक ई  रिक्शा का संचालन किया जाए जिससे बुजुर्ग बीमार एवं महिलाएं बाजार में आवा जाही कर सके तथा नगर के बीचो-बीच स्थित जिला अस्पताल तक आना जाना सुगम हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:रुद्रपुर: जब 'दुकानदार' बन गए विधायक शिव अरोड़ा, खुद गोलगप्पे बनाकर लोगों को खिलाए; वीडियो वायरल

उन्होंने कहा कि वर्तमान महंगाई के दौर में बाजार में रह रहे परिवारों  के लिए गैस सिलेंडर मांगने पर भी नेपालियों को लगभग ₹100 देना पड़ता है । 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:प्रवासी जनगणना में गांव लौटें, जन्मभूमि का कर्तव्य निभाएं- बिट्टू कर्नाटक

यह खर्चा बाजार में रह रहे परिवारों के ऊपर अतिरिक्त भार है इसलिए हम यह मांग करते हैं कि प्रत्येक रविवार को गैस की गाड़ी को बाजार में लाया जाए तथा बाजार में रह रही जनता को सुविधा देते हुए फालतू के आर्थिक नुकसान से बचाया जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *