Uttrakhand News :दो सगे भाइयों की पिकअप खाई में गिरने से हुई दर्दनाक मौत

0
ख़बर शेयर करें -

छीड़ाखान मोटर मार्ग हादसे में 25 साल के शिवराज और 20 वर्षीय नरेंद्र उर्फ नरेश की भी मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे। बाइक से घर गए थे लेकिन टायर पंक्चर होने से बाइक पिकअप कैंपर के पीछे लाद खुद भी सवार हो गए।

सोचा कि खनस्यू पहुंचने पर बाइक नीचे उतार पंक्चर ठीक कराएंगे। लेकिन बदहाल सड़क ने उन्हें खाई में पहुंचा दिया।

अधौड़ा निवासी समाजसेवी डूंगर सिंह मेहरा ने बताया कि बुधवार को गांव में पूजा थी इसलिए हल्द्वानी व आसपास रहने वाले ग्रामीण भी पहुंचे थे। शिवराज व नरेंद्र उर्फ नरेश बाइक से आए थे। पिता कुंवर सिंह साधारण से काश्तकार हैं। परिवार आर्थिक तौर पर ज्यादा मजबूत नहीं है। शिवराज व नरेश हल्द्वानी में पढ़ाई के साथ नौकरी भी करते थे। तीसरे भाई का नाम गौरव है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिलाधिकारी सख्त, नकल करने या कराने पर होगी कठोर कार्रवाई

डूंगर के अनुसार, पूजा के दिन गांव में सभी से मुलाकात हुई थी। शुक्रवार को दोनों भाई बाइक से ही वापसी करते लेकिन टायर पंक्चर होने के कारण असमंजस में पड़ गए। पंक्चर सही करने की दुकान खनस्यू से पहले नहीं है। इसलिए पिकअप (कैंपर) में सवार होकर पीछे बाइक भी लाद दी। दोनों के लिए शुरू से यह मजबूरी की सवारी थी, जो उन्हें मौत के सफर की तरफ खींचती चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News :मानसखण्ड विज्ञान केंद्र, अल्मोड़ा में 21वाँ राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय प्रमुखों का हुआ सम्मेलन

💠गड्ढे, झाड़ी… मोड़ की हालत और खराब

डूंगर सिंह मेहरा ने बताया गुरुवार शाम इसी रास्ते वह हल्द्वानी लौटे थे। जगह-जगह गड्ढे और किनारों पर झाड़ियां उगी हैं। मोड़ों की स्थिति और खराब है। कई बार अधिकारियों से कहा गया लेकिन किसी को कोई मतलब नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *