Pithoragarh News:झांकियों के प्रदर्शन के साथ धूमधाम से पांच दिवसीय डीडीहाट महोत्सव का रंगारंग आगाज

0
ख़बर शेयर करें -

पांच दिवसीय डीडीहाट महोत्सव का जोहार की झांकी के साथ बुधवार को आगाज हो गया है। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव पहाड़ों की संस्कृति को बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।

🔹कुमाऊंनी नृत्य झांकी का हुआ प्रदर्शन 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड मौसम: मानसून की विदाई से पहले फिर करवट लेगा मौसम, 25 सितंबर को 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

महोत्सव के शुभारंभ पर कूटा छलिया दल, जोहार जनजाति संगठन, विद्या सागर इंटर कॉलेज ने झांकी निकाली। पारंपरिक वेशभूषा में जोहार जनजाति के कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विद्या सागर इंटर कॉलेज ने कुमाऊंनी नृत्य झांकी का प्रदर्शन किया।

🔹यह लोग रहे उपस्थित 

नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आयोजकों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। महोत्सव के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता भी कराईं जाएंगी। इस दौरान ईओ मो. इस्लाम, किशोर साह, लोकेश भड़, दीपक चुफाल, सौरभ साह, संजय पंत, प्रकाश बोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *