Nainital News:अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत,13 दिन बाद थी शादी

भीमताल के ग्राम सभा जंगलियागांव में दर्दनाक हादसे में एक युवक की पैर फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

🔹जाने मामला 

जानकारी के अनुसार जंगलियागांव निवासी कंचन बेलवाल उम्र 27 वर्ष पुत्र शांता कुमार बेलवाल जो कि प्रकाश डेंटल क्लिनिक हल्द्वानी में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। दीपावली मनाने वह हल्द्वानी से घर आये हुए थे। शाम को दीपावली की पूजा पाठ करने के बाद वह घर से ऊपर कुछ दूरी पर स्थित दुकान में जा रहे थे कि अचानक पैर फिसलने से वह 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरे।

🔹पूरे गांव में में शोक की लहर 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद, 24वीं किस्त जारी

वही ग्रामीणों ने घायल युवक को खाई से निकलकर सीएचसी भीमताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सुबह 5 बजे घायल युवक ने दम तोड़ दिया। वही इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे गांव में दीपावली की खुशी मातम में बदल गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया कीर्तिमान: सीएम धामी

🔹27 नवम्बर को होनी थी शादी

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया। बताया रहा है कि कंचन बेलवाल की शादी 27 नवंबर को होनी थी। कंचन के दो भाई और दो बहनें हैं।और एक भाई की शादी पूर्व में हो चुकी है।

Advertisement