Uttarakhand News:यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन, करीब 36 मजदूर टनल में फंसे

उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन हुआ है। सुरंग का निर्माण एनएचआईडीसीएल के निर्देशन में नवयुगा कंपनी कर रही है।बताया जा रहा है कि सुरंग के अंदर 36 से ज्यादा मजूदर फंसे हैं।

🔹एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके पर मौजूद

जिला आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी ने इसकी पुष्टि की है। भले अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सुरंग के अंदर कुल कितने श्रमिक फंसे हैं। कंपनी की ओर से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पांच 108 एंबुलेंस तैनात की गई हैं।

हादसे की सूचना मिलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि घटना के बाद से मैं लगातार अधिकारियों से संपर्क में हूं। हादसे की पूरी जानकारी है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके पर मौजूद है। सभी की सुरक्षित वापसी के लिए प्राथर्ना कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  रेखा-गिरधारी विवाद पर बोले सीएम धामी: 'गुनहगार मर्जी से तय नहीं होगा, निष्पक्ष जांच के बाद होगी कार्रवाई'

🔹वाहन द्वार के 2800 मीटर अंदर

एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने बताया कि अभी किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए है। जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार सुबह 5:00 बजे हुआ। सिलक्यारा की ओर सुरंग के द्वार से 200 मीटर की दूरी पर यह भूस्खलन हुआ है, जबकि जो मजदूर काम कर रहे थे वो वाहन द्वार के 2800 मीटर अंदर हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की कर्मचारियों को दीवाली की सौगात, ₹7,000 बोनस का एलान

🔹निर्माण कार्य 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य

आलवेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत तैयार की जा रही सुरंग की लंबाई 4.5 किमी है। इसमें से चार किमी तक निर्माण पूरा कर लिया गया है। पहले सुरंग निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य सितंबर 2023 था, लेकिन अब मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement