Uttrakhand News :यहां नारी निकेतन से बच्ची हुई फरार,पहले भी कई घटनाएं आ चुकी हैं सामने

0
ख़बर शेयर करें -

नारी निकेतन की सुरक्षा पर एक बार फिर सेंध लगी है। 12 साल की बच्ची मुख्य गेट से बाहर निकल गई। घटना के दूसरे दिन बच्ची को हरिद्वार से बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि 12 वर्षीय एक बच्ची पुलिस को रेलवे स्टेशन हरिद्वार में मिली थी।

💠इसके बाद शुक्रवार को उसे बालिका गृह केदारपुरम में लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:रेडक्रास प्रतिनिधिमंडल ने शहर कोतवाल से की मुलाकात, स्कूली समय में सुरक्षा बढ़ाने की मांग

बच्ची बालिका गृह में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच वह शुक्रवार को बिना बताए कहीं चली गई। नारी निकेतन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई तो उसकी तलाश हुई। पता चला कि बच्ची अपने घर हरिद्वार चली गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची को वहां से बरामद कर फिर नारी निकेतन के बालिका गृह में दाखिल करा दिया गया है। अब उसके स्वजन उसे लेने के लिए पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:चारधाम यात्रा की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी, सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी

💠पहले भी कई घटनाएं आ चुकी हैं सामने

इससे पहले भी नारी निकेतन से बच्चों के फरार होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। इससे पहले एक नाबालिग नारी निकेतन से फरार हो गई थी। इसके बाद उसके साथ आरोपित ने दुष्कर्म भी किया। लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *