Uttarakhand News:सीएम धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उत्‍तराखंड आज अपना 23 वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड स्‍थापना दिवस के मौके पर शहीद स्‍थल कचहरी परिसर देहरादूनमें उत्‍तराखंड राज्‍य के आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजतिल अर्पित की।

सीएम पुष्‍कर धामी ने शहीदों को श्रद्धां‍जलि अर्पित करते हुए कहा राज्‍य आंदोलनकारियों के कठिन परिश्रम, प्रयासों, दृढ़ इच्‍छाशक्ति, संकल्‍प से ही उत्‍तरांखंड राज्‍य का निर्माण हुआ। उन्‍होंने कहा राज्‍य सरकारी शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्‍तराखंड का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सड़कों और रोपवे का महाअभियान: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की समीक्षा, दिए समयबद्धता के निर्देश

सीएम धामी ने कहा उत्‍तराखंड राज्‍य स्‍थापना के बाद से निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्‍होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उत्‍तराखंड के विकास पर विशेष ध्‍यान दिया गया। जिसका सकारात्‍मक नतीजा आज सबके सामने हैं।

सीएम ने कहा उतराखंड को विकल्‍प रहित संपल्‍प के मूल उद्देश्‍य के साथ राज्‍य को सर्वश्रेष्‍ठ बनाना है। इसके लिए हमारी सरकार संकल्‍पबद्ध है।

Advertisement