Uttrakhand News :पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन,भक्तों को वितरित किया भंडारा

0
ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केदारनाथ यात्रा पर हैं। राहुल गांधी ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इससे पहले राहुल सोमवार को अचानक कार्यकर्ताओं के साथ पैदल भैरव मंदिर पहुंचे और दर्शन किए।

इस दौरान उन्होंने पूजा कर परंपरानुसार रोट चढ़ाए। बता दें कि भैरव को केदारनाथ के क्षेत्रपाल के रूप में पूजा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प के साथ 10 अगस्त को कांवड़ यात्रा निकालेंगी खेल मंत्री रेखा आर्या

💠भक्तों को वितरित किया भंडारा

राहुल गांधी ने सुबह केदारनाथ मंदिर के पास आदिगुरू शंकराचार्य समाधिस्थल के दर्शन किए। वह, आदिगुरू शंकराचार्य की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर काफी देर तक ध्यान की मुद्रा में रहे। इसके बाद वह, मंदिर में पहुंचे और कई श्रद्धालुओं और संतों से भेंट की। साथ ही उन्होंने दो घंटे तक यात्रियों को भंडारा भी वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *