Weather Update :पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से मौसम में बदलाव,जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

ख़बर शेयर करें -

देशभर में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। सुबह-शाम कुछ लोग स्वेटर भी पहनने लगे हैं। हालांकि दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश हो रही है।

💠वहीं जम्मू-कश्मीर, लेह, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो सकती है।

उत्तराखंड में पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठंड लगातार बढ़ रही है। जबकि तराई में बीते एक सप्ताह से लगातार कड़ी धूप निकल रही है। शाम को न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:SSJ विश्वविद्यालय में आर्यन छात्र संगठन ने रचा इतिहास, भास्कर गिरी गोस्वामी सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित

उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। हालांकि पहाड़ों पर बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है। पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है जिससे मौसम में ठंडक है। मैदानी क्षेत्रों में तो लगातार कड़ी धूप निकल रही है जिससे दिन के समय तापमान बढ़ रहा है।

लोग गर्म कपड़ों की बजाय सामान्य कपड़ों में ही नजर आ रहे हैं। शाम के समय तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड महसूस की जा रही है। जबकि रविवार को देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में धूप निकलने के साथ ही आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'सरकार जनता के द्वार': देहरादून की जगह अब चंपावत में होगा राज्य स्तरीय जनजाति महोत्सव

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ रहेगा।