Uttrakhand News :कॉस्मेटिक और कपड़ों की दुकान में लगी आग,लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ खाक

कोटद्वार के दुर्गापुरी में तड़के कॉस्मेटिक और कपड़ों की दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में पड़ा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कच्छ हादसे में गढ़वाल राइफल्स के दो जवानों व परिजनों के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक

दुकान स्वामी पूजा मित्तल के पति उपेंद्र मित्तल ने बताया कि दुकान में शादी का सीजन नजदीक होने के चलते लाखों का सामान भरा हुआ था। सुबह आसपास के लोगों से दुकान में आग लगने की सूचना मिली। बताया कि दुकान में रखा सारा सामान और फर्नीचर जलकर खाक हो गया है.

Advertisement