Uttarakhand News:यहां भीषण सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के तीन पर्यटको की मौत

ख़बर शेयर करें -

देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार हिमाचल के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना मीनस के पास पाटण में हुई, जहां शिमला के टिकरी गांव से विकासनगर की ओर आ रही जीप अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर नीचे गिर गई।

🔹शिमला के टिकरी गांव के रहने वाले थे तीनो 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भाकृअनुप-VPKAS अल्मोड़ा मनाएगा 103वां स्थापना दिवस: 25 फसलों की 204 किस्में विकसित कर पर्वतीय कृषि में रचा इतिहास

सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा खाई में उतरकर वाहन में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान वाहन चालक राकेश कुमार (26), सुरजीत सिंह (35) और श्याम सिंह (48) के रूप में हुई है। उसने बताया कि हादसे के शिकार हुए तीनों लोग हिमाचल प्रदेश के शिमला के टिकरी गांव के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें 👉  Big News उत्तराखंड में ऐतिहासिक शैक्षिक सुधार: लागू हुआ 'अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम', मदरसा बोर्ड एक्ट समाप्त