Almora News:परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकला था नाबालिग बालक, पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया सकुशल बरामद

कल दिनांक 11 अक्टूबर को रानीखेत निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने 15 वर्षीय नाबालिग पुत्र के नाराज होकर कही चले जाने व काफी ढूंढ खोज के बाद भी नही मिलने की सूचना रानीखेत पुलिस को दी गई ।

🔹पुलिस की कार्रवाही 

           रानीखेत पुलिस के एसएसआई  सुनील सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बालक की खोजबीन शुरु की गई । पुलिस टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से मात्र 1 घंटे के भीतर गुमशुदा बालक को माल रोड रानीखेत से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

🔹पुलिस का जताया आभार 

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम बायपास का सीएम धामी ने किया ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण, अखिलेश यादव के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर किया तीखा पलटवार

अपने कलेजे के टुकड़े को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा रानीखेत पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया । 

🔹पुलिस टीम-

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सड़कों और रोपवे का महाअभियान: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की समीक्षा, दिए समयबद्धता के निर्देश

1.एसएसआई  सुनील सिंह बिष्ट

2.हे0का0  योगेन्द्र प्रकाश 

3.हे0का0  पारसपाल

4.कानि0  कमल गोस्वामी

Advertisement