Uttrakhand News :अरबों की विकास योजनाओं की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,इन योजनाओं की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को पिथौरागढ़ में उत्तराखंड के लिए अरबों की विकास योजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही कई योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। नई योजनाओं में अस्पताल, पुल, सड़क,खेल सुविधायें शामिल हैं।

💠इन योजनाओं की रखेंगे आधारशिला

💠एनएच 309 में बागेश्वर से कनालीछीना तक डबल लेन सड़क

💠पिथौरागढ़- घाट- टनकपुर रोड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का ट्रीटमेंट कार्य

💠प्रदेश के 74 गांवों को जोड़ने के लिए 22 मोटर पुल और 10 पैदल पुल

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:अल्मोड़ा सहित इन 7 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट: 40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने की आशंका

💠एसडीआरएफ के लिये आपदा प्रबंधन उपकरण और अग्निशमन सेवाओं का विस्तार

💠देहरादून में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का उच्चीकरण

💠नैनीताल बलियानाला में भूस्खलन रोकने को ट्रीटमेंट कार्य

💠प्रदेश के बीस माडल डिग्री कालेज में 15 हास्टल और कंप्यूटर लैब का निर्माण

💠अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर में 100 बेड का चिकित्सालय

💠चंपावत में 50 बेड का अस्पताल

💠हल्द्वानी स्टेडियम में हाकी ग्राउंड

💠रूद्रपुर में विलोड्रोम स्टेडियम इन कार्यों का होगा शुभारंभ

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में 'ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन' के तहत बड़ा एक्शन: SOG ने ₹1.83 लाख की स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा

💠76 रोड, 25 पुल और 15 ब्लाक आफीसर बिल्डिंग

कौसानी- बागेश्वर, धारी- डौब- गिरीछीना और नगला- किच्छा मोटर मार्ग का चौड़ीकरण

💠अल्मोड़ा- पनार, टनकपुर-घाट- पिथौरागढ़ मोटर मार्ग चौड़ीकरण

💠जल जीवन मिशन की 457 और तीन कस्बों की पेयजल योजनायें

💠प्रदेश के 39 ब्रिज और देहरादून में यूएसडीएमए भवन

पिथौरागढ़ थरकोट झील का शुभारंभ

💠पिथौरागढ़- चंपावत 123 केवी ट्रांसमिशन लाइन

💠प्रदेश में 21398 पालीहाउस निर्माण योजना

💠उत्तराखंड में सेब उत्पादन योजना का शुभारंभ