Uttarakhand News:बागवानी विभाग द्वारा दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का हुआ आयोजन,किसानों ने सोमानी सीड्स के उत्पादों के बारे में जाना

कोटद्वार में बागवानी विभाग द्वारा मॉडल फार्म, पटेलिया में 10 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जहां भारी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम  में किसानों ने सोमानी सीड्स के उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

🔹क्या है सोमानी सीड्स? 

बीजों के उन्नत निर्माण के लिए जानी-मानी कंपनी सोमानी सीडस  आज कई तरह की सब्जियों के बीजों का निर्माण कर रही है।देश के ज्यादातर हिस्सों में किसान सोमानी सीड्स के बीज को इस्तेमाल करके अपनी आय को बढ़ा रहे हैं।देश में बहुत सारी ऐसी कृषि मंडिया है जहां पर सोमानी सीडस के बीज काफी ज्यादा मात्रा में किसानों द्वारा पसंद किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  करवा चौथ पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

🔹क्या कहा सोमानी सीड्स के प्रतिनिधि ने 

सोमानी सीड्स के प्रतिनिधि ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कौन सा उत्पाद कब बोना चाहिए और अन्य कंपनियों की तुलना में सोमानी सीड्स के बीज की विशेषता और गुणवत्ता में क्या अंतर है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया कीर्तिमान: सीएम धामी

🔹इस कार्यक्रम में कौन-कौन हुआ शामिल 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड में बागवानी विभाग द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में कुल दो सौ किसानों ने भाग लिया। इसके अलावा कोटद्वार के डी.एच.ओ डॉ. प्रभाकर सिंह सहित उदयन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।यह कार्यक्रम काफी सफल रहा।

Advertisement