Uttrakhand News :उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, दो पुलिस कर्मियों समेत तीन की मौत

ख़बर शेयर करें -

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां टेंपो ट्रैवलर और एक बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुलिस के जवान शामिल है।

💠बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी।

यह हादसा बदरीनाथ हाईवे पर बिरही बेड़ूबगड़ में हुआ। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। बाइक पीपलकोटी से चमोली की और आ रही थी। बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान हादसा हुआ। हादसे में मृतक दो बाइक सवार पुलिसकर्मी हैं और एक स्थानीय युवक है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:द्वाराहाट कोतवाली में वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं संग गोष्ठी, सुरक्षा और नशा मुक्ति पर दिया जोर

हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवकों को अस्पताल ले जाने तक का समय नहीं मिल सका। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:पीएम मोदी और सीएम धामी के जन्मदिन पर जिले में शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान', 12 कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

मृतकों की पहचान दीपक पुत्र शिवनाथ, निवासी पुराना बाजार चमोली, कांस्टेबल सचिन कुमार, पुलिस लाईन गोपेश्वर व कांस्टेबल जयवीर, पुलिस लाईन गोपेश्वर के रूप में हुई है।