Uttarakhand News:कलेक्ट्रेट भवन में पंखे पर लटका मिला कनिष्ठ सहायक कर्मचारी का शव,लिखा सुसाइड नोट

ख़बर शेयर करें -

यहां युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।युवक हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात था।कार्यालय में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है।जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

🔹जाने पूरा मामला 

पुलिस के अनुसार, कमल कुमार (28 वर्ष) पुत्र परागीलाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल कलेक्ट्रेट भवन में आरटीआई अनुभाग में कनिष्ठ सहायक (सूचना सहायक) के पद पर तैनात था। मृतक आश्रित के तौर पर वह विभाग में भर्ती हुआ था। सोमवार को सभी कार्यालय से छुट्टी के बाद निकल गए थे, जबकि कुछ कर्मचारी कार्यालय में ही थे। इस बीच कार्यालय के कमरा नंबर 222 में कमल ने अंदर से कुंडी बंद कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:नारी सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,निःशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ,उम्मीद फाउंडेशन की पहल से महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का अवसर

🔹पंखे पर लटका मिला शव

कर्मचारियों ने अनहोनी की आशंका होने के चलते पहले दरवाजा खटखटाया। जब कोई आहट नहीं हुई तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली। जिस पर तुरंत एक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजे को तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो कमल पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ था। 

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में मौसम का 'ऑरेंज अलर्ट': 4 और 5 मई को भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं का साया

🔹सुसाइड नोट में लिखा सच 

सिडकुल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी मौत का खुद ही जिम्मेदार है।