Dehradun News :देहरादून से चलने वाली यह ट्रेन दो अक्टूबर से सात अक्टूबर तक के लिए हुई रद्द

ख़बर शेयर करें -

वाराणसी रेलवे स्टेशन के यार्ड का रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के चलते देहरादून से वाराणसी और वाराणसी से देहरादून आने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन को दो अक्टूबर से सात अक्टूबर तक के लिए रद्द किया गया है।

ट्रेन के रद्द रहने से रेल यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा मैग्नेसाइट उद्योग को मिली 4 माह की संजीवनी, सीएम धामी बोले- 500 परिवारों को मिलेगा आजीविका का संबल

वहीं अन्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है। इसके अलावा सोमवार को हावड़ा से योगनगरी आने वाली योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 23 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन में पहुंची। वहीं योग नगरी ऋषिकेश से हावड़ा जाने वाली योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेन 12 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:चारधाम यात्रा 2026: पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, केदारनाथ के लिए मची सबसे ज्यादा होड़"

💠देरी से पहुंच रही ट्रेन

कामाख्या से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक केआर मीणा ने बताया कि वाराणसी रेलवे स्टेशन पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है। जिसके कारण ट्रेन रद्द या देरी से चल रही है।