Almora News:महिला आरक्षण बिल ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर महिलाओं में उत्साह,कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

ख़बर शेयर करें -

बुधवार की देर शाम नगर में जुलूस निकालकर नारी शक्ति वंदन बिल लागू होने पर महिलाओं ने जमकर खुशी मनाई।लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक पास किये जाने पर अल्मोड़ा में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। कहा कि इस विधेयक से महिलाओं की लोकसभा और विधान सभा में भागीदारी बढ़ेगी।

🔹पीएम मोदी का जताया आभार 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:टिहरी गढ़वाल के 940 गांव भूस्खलन के खतरे में, 6 गांव अतिसंवेदनशील: संयुक्त वैज्ञानिक अध्ययन

बुधवार को चौघानपाटा के पास हुए कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लीला बोरा, नगर अध्यक्ष भावना तिवारी, जिला महामंत्री रेखा आर्य, जिला मंत्री उषा शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रमा जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे, नगर मंत्री ममता शाह, सोशल मीडिया प्रभारी नेहा उप्रेती, जिला कार्यकारिणी सदस्य मीरा जोशी, जिला उपाध्यक्ष बीना नायल, नगर मंत्री मीना नेगी, नगर महामंत्री दीप्ति पवार, पूर्व उपाध्यक्ष नगर मंडल माया जोशी, नगर मंत्री भाजपा चंद्रा जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरानी, महेश नयाल , नगर अध्यक्ष अमित साह, सलमान अंसारी, सागर सिंह गंगोला आदि मौजूद रहे।