Almora News :प्रो. एस.एस बिष्ट बने एस एस जीना विवि के नए कुलपति, आदेश जारी

कुमाऊं विश्वविद्यालय के सीनियर प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को एसएसजे विवि के कुलपति पद पर नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  धौलादेवी सीएचसी में सुविधाओं की माँग: 29 सितंबर से तीन दिवसीय धरने पर बैठेंगे डॉ. नीरज पंत

💠मंगलवार को को राजभवन ने इसके आदेश जारी कर दिए। प्रो. बिष्ट आगामी तीन वर्ष तक इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। वर्तमान में वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के जूलॉजी ​डिपार्टमेंट के हेड है.