Nainital News:गड्डो से भरी सड़को को लेकर UKD और व्यापारियों ने किया प्रदर्शन,जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज करने की करी मांग

शहर हो या गांव सड़कों में हुए गड्ढों से लोगों की लगातार जान जा रही है। ऐसे में अब लोगों का धैर्य भी टूटने लगा है। गड्ढों से लगातार हो रहे हादसों के विरोध में हल्द्वानी व्यापार मंडल ने सड़कों पर पेड़ लगाकर प्रदर्शन किया है, जबकि उत्तराखंड क्रांति दल ने डीएम कैंप कार्यालय में धरना देते हुए जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

🔹गड्ढे नहीं भरे गए तो उग्र होगा आंदोलन 

व्यापारियों ने बताया कि हल्द्वानी अब हादसों का शहर बन गया है। यहां मौत के बाद भी विभाग सबक लेने के लिए तैयार नहीं है।ऐसे में व्यापार मंडल ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि जल्द ही शहर की सड़कों पर हुए गड्ढे नहीं भरे गए, तो उग्र आंदोलन होगा।

🔹प्रशासन के खिलाफ मुकदमा

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका; बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं ने कहा कि हल्द्वानी कोतवाली में सड़कों पर हुए गड्ढों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए ज्ञापन दिया गया है। वहीं, अगर जल्द इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वह न्यायालय में जाकर इसके लिए लड़ाई लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​नैनीताल में तीन दिनी वीकेंड पर पर्यटकों का सैलाब: जाम से थमी रफ्तार, होटलों के दाम 4 गुना बढ़े तो सड़कों पर रात बिताने को मजबूर हुए लोग

🔹गड्डे बन रहे मौत का कारण 

बता दें कि इससे पहले गड्ढों के कारण एक महिला की मौत हो गई थी और दो दिन पहले भी एक शिक्षक की स्कूटी अनियंत्रित हो गई थी।जिससे उसकी भी मौत हो गई।जिसके बाद लोगों में जमकर आक्रोश पनप रहा है।