Sports News:ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा,जीता रजत पदक

ख़बर शेयर करें -

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के फाइनल में जगह बना ली है।नीरज ने ज्यूरिख डायमंड लीग में दूसरा स्थान हासिल करके यह उपलब्धि हासिल की। नीरज ने अपने छठे प्रयास में 85.71 मीटर दूर भाला फेंका, जो उनका बेस्ट थ्रो रहा।चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेच पहले और जूलियन वेबर (जर्मनी) तीसरे नंबर पर रहे. वाडलेच ने अपने चौथे प्रयास में 85.86 मीटर का थ्रो किया था।

🔹कुल छह खिलाड़ियों ने किया क्वालिफाई

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:धौलछीना पुलिस ने पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना में चलाया जागरूकता अभियान; साइबर अपराध, नशा और महिला सुरक्षा पर दिए टिप्स

ज्यूरिख में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा और उनके तीन थ्रो फाउल रहे. नीरज का पहला, चौथा और छठा अटेम्प ही उनका वैध रहा. नीरज चोपड़ा ने कुल 23 अंकों के साथ डायमंड लीग फाइनल में जगह बनाई. डायमंड लीग फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट के लिए कुल छह खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अल्मोड़ा: नंदादेवी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, 17 सितंबर को कदली वृक्षों को निमंत्रण और 18 को होगी भव्य नगर यात्रा

🔹ज्यूरिख डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

पहला प्रयास – 80.79 मीटर

दूसरा प्रयास – फाउल

तीसरा प्रयास – फाउल

चौथा प्रयास – 85.22 मीटर

पांचवां प्रयास- फाउल

छठा प्रयास- 85.71 मीटर