Nainital News:नैनीताल की टुसि ने किया कमाल, 6180 मीटर ऊंची चोटी पर साथियो संग फहराया तिरंगा

हौसला बुलंद हो तो एक छोटी सी नाव पर बैठकर तूफान से मुकाबला करते हुए भी किनारे तक पहुंचा जा सकता है। कुछ ऐसा ही मुकाम हासिल कर पहाड़ की बेटी टुसि ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम की है।

🔹तिरंगे के साथ गाया राष्ट्रगान 

नगर की बहू टुसि अनित साह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर 6180 मीटर ऊंची चोटी पर आरोहण कर तिरंगे के साथ राष्ट्रगान किया। इस दिन टुसि और साथियों ने एक साथ दो पर्वतों पर चढ़कर नया कीर्तिमान बनाया है।

🔹एक ही दिन में पहुंचकर कीर्तिमान बनाया

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:अल्मोड़ा सहित इन 7 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट: 40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने की आशंका

उन्होंने बताया कि सात अगस्त को उनका दल लेह पहुंचा जहां से नौ दिन के पर्वतारोहण के बाद टीम के साथ त्सो कार झील के पास 6180 मीटर और 6150 मीटर की दो चोटियों पर एक ही दिन में पहुंचकर कीर्तिमान बनाया। अब लेह को वापसी हो रही है।

टीम में लीडर उत्तरकाशी से एवरेस्टर देबब्रत मुखर्जी, सप्तर्षि, कुश और देबराम हैं।

🔹यह रोमांचक व अत्यधिक आकर्षक भी

उनका कहना है कि अब और भी पर्वतारोही यहां सुरक्षित रूप से पर्वतारोहण कर सकेंगे। यह चुनौतीपू्र्ण होने के साथ ही रोमांचक व अत्यधिक आकर्षक भी है। टीम के सदस्य पाथ फाइंडर पर्वतारोहण क्लब पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:पीएम मोदी का फिर उत्तराखंड दौरा: 24-25 अक्टूबर को आ सकते हैं केदारनाथ और टिहरी, राज्य को देंगे कई बड़ी सौगातें

🔹आईएमएफ को करेंगे रिपोर्ट

टुसि ने बताया कि उनका दल यात्रामार्ग की फोटोग्राफ, उपकरणों समेत विभिन्न प्रमाणों के साथ भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन नई दिल्ली आईएमएफ में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने इन दो चोटियों के नाम कल्लायं री व रुलुंग री रखा है।