Uttrakhand News:यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रुस पर टिहरी के रोहित भट्ट ने फहराया तिरंगा,दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के टिहरी जिले के रोहित भट्ट ने यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस फतह किया है। रोहित ने माउंट एल्ब्रुस पर 101 फीट लंबा तिरंगा फहरा कर एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने यह विश्व रिकॉर्ड बनाकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

🔹101 फीट लंबा तिरंगा फहराया

वहीं, रोहित ने उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा एवलॉन्च में जान गंवाने वाले अपने साथियों की तस्वीर लगे बैनर को भी चोटी में लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।एल्ब्रुस (5642 मीटर) पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज को फहराया है।उन्होंने माउंट एल्ब्रुस  को 19 अगस्त  की सुबह 6:25 बजे पर फतह किया।इतना ही नहीं रोहित ने माउंट एल्ब्रुस या एलब्रुस पर 101 फीट लंबा तिरंगा भी फहराया।जो एक रिकॉर्ड बन गया है।  

🔹राष्ट्रीय ध्वज को सातों महाद्वीपों पर फहराएंगे

रोहित भट्ट ने चोटी फतह करने के बाद उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा एवलॉन्च  में मारे गए 29 लोगों की तस्वीर लगे बैनर हाथ में लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं, माउंट एल्ब्रुस फतह करने के बाद रोहित भट्ट ने उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार, एसडीआरएफ कमांडेंट प्रमोद रावत समेत कई लोगों का सपोर्ट करने के लिए आभार जताया है. साथ ही इसका श्रेय अपने माता पिता जगदंबा प्रसाद भट्ट को दिया है. रोहित का कहना है कि अभी तक वो दो महाद्वीपों की समिट कर चुके हैं. अगर सरकार का सपोर्ट मिला तो वो भारत के राष्ट्रीय ध्वज को सातों महाद्वीपों पर फहराएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:​देवभूमि में बारिश का रौद्र रूप: पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे बंद, कई जिलों में स्कूल बंद

🔹तंजानिया के किलिमंजारो पार्क से यात्रा शुरू की

माउंट किलिमंजारो चोटी कर चुके फतहः बता दें कि इससे पहले पर्वतारोही रोहित भट्ट तंजानिया के माउंट किलिमंजारो चोटी को फतह कर चुके हैं. यह चोटी अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों में शुमार है. उन्होंने इस समिट को 3 दिन यानी 16 घंटे 12 मिनट में पूरा कर रिकॉर्ड कायम किया है. जबकि, इसे फतह करने में 6 दिन लगते हैं. इस समिट के लिए 23 जनवरी 2023 को रोहित भारत से तंजानिया के लिए रवाना हुए थे. 25 जनवरी की सुबह तंजानिया के किलिमंजारो पार्क से यात्रा शुरू की।

🔹361 फीट के झंडे को लेकर अंकित सेन के रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

वहीं, 28 जनवरी को सुबह 6 बजे रोहित भट्ट ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर 361 फीट का तिरंगा फहराया. माउंट किलिमंजारो की ऊंचाई 5,895 मीटर यानी 19,341 फीट है. रोहित भट्ट ने बताया कि 26 जनवरी 2023 को मध्यप्रदेश के अंकित सेन ने 350 फीट का झंडा फहराकर रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन उन्होंने 16 घंटे 12 मिनट में 361 फीट के झंडे को लेकर अंकित सेन के रिकॉर्ड तोड़ दिया. जिसके चलते उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।उत्तरकाशी एवलॉन्च से जिंदा बचकर आए रोहित भट्ट, परिजनों ने कहा- उनके विधायक ने हाल तक नहीं पूछा

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों पर सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में 5 मदरसों पर कार्रवाई

🔹रेस्क्यू अभियान के दौरान एक इंस्ट्रक्टर समेत 4 लोगों की जान बचाई

गौर हो कि बीती साल 4 अक्टूबर 2022 में उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा 2 में आए एवलॉन्च में रोहित भट्ट सकुशल बच निकले थे. रोहित ने बताया कि द्रौपदी का डांडा एवलांच में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 लोगों की मौत हो गई थी. उन्होंने रेस्क्यू अभियान के दौरान एक इंस्ट्रक्टर समेत 4 लोगों की जान बचाई गई थी. कुछ महीने तक बेड रेस्ट के बाद वो फिर से पर्वतारोहण के लिए तैयार हुए।