बड़ा बयान जाँच का विषय है चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं की मौतें –सतपाल महाराज

 

देहरादून: राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विदेश दौरे से लौटने के बाद सबसे पहले चारधाम यात्रा में हुई मौतों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

 

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा की अब तक जो मौते यात्रा के दौरान हुई है उनकी जाँच की जानी चाहिए, क्योंकि ये जाँच का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  PYRE (चिता): 8 साल का संघर्ष, ऑस्कर का साथ और सिनेमाघरों में एक अंतहीन इंतज़ार की गूँज

 

 

साथ ही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने प्रखर ज्ञान का परिचय देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के मौत की वजह व्यक्ति के फेफड़ों का कमजोर होना भी है, क्योंकि कोरोना काल के बाद ये सब दुष्प्रभाव देखने को मिले है।

यह भी पढ़ें 👉  PYRE (चिता): 8 साल का संघर्ष, ऑस्कर का साथ और सिनेमाघरों में एक अंतहीन इंतज़ार की गूँज

 

 

इसके अतिरिक्त पर्यटन मंत्री ने सभी यात्रियों को सलाह देते हुए कहा कि वो जब भी यात्रा करे, कम से कम एक दिन जरुर रुक कर करे, जिससे उनका शरीर वहां के वातावरण में ढल सके।

 

Advertisement