Almora News:लावारिस गायों से निजात दिलाने की मांग को लेकर पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालक बूढ़ी गायों और बछड़ों को सड़कों पर लावारिस छोड़ रहे हैं। शहर में घूम रहे लावारिस गायों पर नियंत्रण व अंकुश लगाने की मांग को लेकर लोग मुखर हो गये हैं। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा और लावारिस गायों से निजात दिलाने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  तिलपात्र एवं हवन के साथ कर्नाटक खोला की ऐतिहासिक रामलीला का भव्य समापन

🔹सांड, आवारा कुत्ते और बंदरों का आतंक भी लगातार बढ़ रहा

ज्ञापन में कहा कि अल्मोड़ा जनपद में ऑपरेशन कामधेनु का कही भी कोई असर नही है। शहर के बाजारों और सड़कों में टैग लगी गायें बेखौफ घूम रही है। इसके अलावा सांड, आवारा कुत्ते और बंदरों का आतंक भी लगातार बढ़ रहा है। नगर पालिका, पशुपालन और पुलिस विभाग से आपस में समन्वय बनाकर टैग लगी गायों को बाजारों में छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। जिससे बाजार व सड़कों में वाहनों व आम लोगों को चलने में सुविधा हो सके।

🔹यह रहे मौजूद 

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम और नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, पुलिस के शानदार ट्रैफिक प्लान से जाम से मिली राहत

ज्ञापन सौंपने वालों में संजय पांडे, भुवन चंद्र जोशी, सभासद अमित साह, मनोज जोशी, देव सिंह टंगडिया, दीपक वर्मा, मनोज गुप्ता आदि रहे।

Advertisement