Uttrakhand News:दीवार गिरने से मलबे में दबे दो साधु, एक को बचाया, दूसरे की मौत

ख़बर शेयर करें -

बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला चौरासी कुटिया के पास गुरुवार सुबह एक दीवार गिर गई। मलबे में दो साधु दब गए। आनन-फानन आसपास के लोगों ने एक साधु को निकाल लिया, जबकि दूसरी की तलाश की जा रही थी।

कुछ देर बाद एसडीआरएफ ने दूसरे साधु का शव बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:फायर स्टेशन अल्मोड़ा व रानीखेत का अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से होटल,रिजॉर्ट व रेस्टोरेंटों का फायर रिस्क निरीक्षण।

🔹जाने मामला 

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण झूला चौरासी कुटिया के पास गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे एक दीवार गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में दो साधु आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।इनमें से एक साधु को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरे साधु की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा चमोली जिले के किसानों हेतु “पर्वतीय कृषि के लिए उच्च मूल्य वाली फसलें और संबंधित उद्यम” पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

🔹प्रशासन ने अलर्ट किया जारी 

उधर, गंगा चेतावनी रेखा से पार पहुंच गई है। फिर भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। अलाउसमेंट कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही है।