Uttrakhand News :उत्तराखंड देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,मौसम विभाग ने सतर्क रहने की दी सलाह

ख़बर शेयर करें -

राजधानी देहरादून समेत सात जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश हो सकती है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो सकते हैं।

💠बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह मलबा आने के कारण रहा बाधित।

यह भी पढ़ें 👉  News:12 अगस्त की रात आसमान में दिखेगी अद्भुत आतिशबाजी: सूर्य ग्रहण और सावन के बीच होगी उल्का पिंडों की बरसात

रविवार को भी भारी बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह मलबा आने के कारण बाधित होता रहा। इस वजह से स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीपलकोटी, पागल नाला, मारवाड़ी और हेलंग में दोपहर दो बजे तक वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई थी कि 30 मीटर हिस्से में मलबा आने के कारण मार्ग बंद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में विकास को पंख: सीएम धामी ने ऊर्जा, पर्यटन, सड़क और पुलिस आधुनिकीकरण के लिए जारी किए करोड़ों रुपये

💠चेतावनी निशान के पार गंगा

उधर भारी बारिश के कारण हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान को पार कर चुका है। रविवार को हरिद्वार में गंगा चेतावनी रेखा से 40 सेंटीमीटर ऊपर बहती रही। ऋषिकेश में भी गंगा का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ गंगा घाट पर में साधारण टीम भी अलर्ट पर है गया।