Bageshwar News:सरयू नदी पर बना 110 वर्ष पुराना झूला पुल आवाजाही के लिए हुआ बंद, चौड़ी हो रही है दरार

सरयू नदी पर वर्ष 1913 में बना झूला पुल गुरुवार से आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। नगर पालिका ने पुल के दोनों तरफ बैरियर लगा दिए हैं। पुलिस भी आवाजाही करने वालों पर नजर रख रही है।

🔹110 साल पुराना हो गया सरयू नदी पर बना झूला पुल

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड एसटीएफ का बड़ा एक्शन: देहरादून में अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश, सिम बॉक्स से चल रहा था ठगी और ब्लैकमेलिंग का खेल

सरयू नदी पर बना झूला पुल 110 वर्ष का हो गया है। बीते दिन पुल के गार्डर और दीवार पर बड़ी दरार देखी गई। उसके बाद जिलाधिकारी ने त्वरित आदेश दिया और पुल को आवाजाही के लिए बंद कर दिया। गुरुवार को पालिका ने पुल के दोनों तरफ बैरियर लगा दिए हैं।

🔹झूलापुर की दीवार पर पड़ी दरार लगातार हो रही चौड़ी

यह भी पढ़ें 👉  Important Information:अल्मोड़ा: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बदला ट्रैफिक प्लान, एलआर साह रोड पर चार पहिया वाहनों पर लगी रोक

पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि यह पुल कत्यूर बाजार से दुग बाजार को जोड़ता है। झूलापुल की दीवार पर पड़ी दरार लगातार चौड़ी होती जा रही है। उत्तरायणी के मेले के दौरान पुल पर रंगरोगन किया गया था। इसकी मरम्मत कराने को पत्राचार किया जाएगा।