SSJU ALMORA: सोबन सिंह जीना में B.Ed. प्रथम सेमेस्टर व M.Ed. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा की अंतिम तिथि हुई घोषित

कुलपति के अनुमति क्रम में शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के B.Ed. प्रथम सेमेस्टर तथा M.Ed. प्रथम सेमेस्टर पाठयक्रमों में प्रवेश प्रारंभ किये जा रहे हैं। प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ढूंगाधारा में आबादी के बीच मिले तीन जहरीले रसेल वाइपर, रेस्क्यू टीम ने जंगलों में सुरक्षित छोड़ा

🔹10.08.2023 तक प्रवेश परीक्षा हेतु कर सकते हैं पंजीकरण / आवेदन

इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.ssju.ac.in में उपलब्ध आनलाईन रजिस्ट्रेशन फार्म के माध्यम से दिनांक- 10.08.2023 तक प्रवेश परीक्षा हेतु अपना पंजीकरण,आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाईट देखी जा सकती है।

 

Advertisement