Police Verification Campaign:पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिक का किया चालान

थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र में किराएदार व  मजदूरों का सत्यापन अभियान चलाया, जिसमें करीब 20 किराएदार व मजदूरों का सत्यापन किया गया।थाना क्षेत्र के ग्राम शहरफाटक में एक मकान मालिक द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन ना कराए जाने पर का मौके पर नगद 5000 का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव 2027: तैयारियों में जुटा प्रशासन, गैरहाजिर अधिकारियों पर गिरेगी गाज

🔹अल्मोड़ा पुलिस सत्यापन अभियान जारी

एसएसपी अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु, के निर्देशन में जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर लगातार बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों,मजदूरों,फड़ फेरी व रेड़ी,ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है तथा बिना सत्यापन किरायेदार,मजदूर रखने वाले मकान मालिकों व ठेकेदारों के विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की जा रही है। 

         सत्यापन अभियान के दौरान लमगड़ा पुलिसद्वारा लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने किरायेदारों का अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने अन्यथा विधिक कार्यवाही की हिदायत दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लोक वाहिनी का गंभीर आरोप: राज्य स्थापना के 26 वर्ष बाद भी पर्वतीय क्षेत्रों की हो रही उपेक्षा

      

Advertisement