केदारधाम पहुंचे भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा, बाबा के दर्शन कर बोले- सपना हुआ पूरा

0
ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही हर कोई एक बार बाबा के दर्शन हेतु केदारनाथ पहुंच रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे भी बाबा के दर्शन करने जा रहे है। अभिनेता अक्षय कुमार से लेकर सारा अली खानस कंगना रानौत जैसी फिल्मी हस्तियां बाबा के दर्शन कर चुकी हैं । 

🔹 केदारनाथ में अपने फैंस के साथ समय बिताया 

अब भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा बाबा केदार के दर पहुंचे है। ईशांत को देखकर क्रिकेट फैंस भी उत्साहित हो गए। उन्हें भीड़ ने घेर लिया और उनमें इशांत शर्मा के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।उनकी एक झलक पाने के लिए लोग उनके करीब भी पहुंचे। ईशांत शर्मा ने भी केदारनाथ में अपने फैंस के साथ समय बिताया।उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ सेल्फी ली, साथ ही उन्होंने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ भी दिये। 

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सावन की बयार: 'नये डांगर' की पहली जातर का रहस्य; जानिए झांकर सैम दरबार में नए पश्वा को लाने की प्राचीन परंपरा और धार्मिक इतिहास

🔹उत्तराखण्ड की वादियों को बताया अदभुत 

इशांत शर्मा ने इस दौरान कहा कि वे कई वर्षों से केदारनाथ धाम आने के लिए प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन क्रिकेट की वजह से उन्हें वक्त भी नहीं मिल पा रहा था। आईपीएल-16 खत्म होने के बाद अब बाबा के धाम आए हैं। यहां पहुंच कर उन्हें बहुत सुकून महसूस हो रहा है। उनको ऐसा लग रहा है कि मानो उनका सपना पूरा हो गया है। वे यहां आकर एक अलग ही ऊर्जा को महसूस कर रहे हैं। यह सच में अद्भुत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *