कुमाऊँ के इस शहर में भीड़ गये पुलिस और युवक के बीच सड़क हुई जमकर मारपीट देखिये वाइरल वीडियो

0
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट थाना क्षेत्र के पोखरी में पुलिसकर्मी व लोगों के बीच सड़क में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

 

 

लोहाघाट थाना क्षेत्र के पोखरी कस्बे में लोहाघाट पुलिस के कांस्टेबल मदन नाथ व पोखरी क्षेत्र के लोगों के बीच सड़क में जोरदार मारपीट हो गई मारपीट का वीडियो वहां पर खड़े लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया कांस्टेबल मदन नाथ ने बताया कि वह अपने सम्मन तामील कराने के लिए धुनाघाट जा रहे थे

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

पोखरी के पास सड़क किनारे 3 लोग शराब पी रहे थे जिनके द्वारा उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज और मारपीट करी गई तथा उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई मारपीट में उन्हें चोट लगी है तथा अपने बचाव में उन्हें भी मारपीट करनी पड़ी जिसकी इन लोगों के द्वारा वीडियो बना ली गई है वही वीडियो बना रहे लोग पुलिसकर्मी पर अवैध वसूली करने के कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं

 

 

 

 

सूचना पर मौके पर पहुंची 112 के द्वारा मारपीट के आरोपी स्वरूप निवासी पोखरी ,अशोक मेहरा निवासी तयारसो को मौके से गिरफ्तार कर लिया है तथा एक आरोपी फरार हो गया है वहीं एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा ने कहा इस गंभीर मामले की जांच सीओ चंपावत के द्वारा की जा रही है पुलिस ने दोनों आरोपियों व पुलिसकर्मी का उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में मेडिकल करवाया है मामले पर कार्रवाई कर जांच करी जा रही है घटना की सत्यता पुलिस जांच के बाद ही पता लग पाएगी फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में है वही लोगों के द्वारा पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने की मांग करी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *