पालिका ने मुख्य बाजार में चलाया पॉलीथीन चेकिंग अभियान, एक दुकानदार से वसूला 500 रूपये जुर्माना

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर पालिका टीम ने मंगलवार को नगर की मुख्य बाजार में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने माल रोड, चौक बाजार, शेर बाजार, लिंक रोड में कई दुकानों का निरीक्षण। 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

सिंगल यूल प्लास्टिक का प्रयोग करने पर एक व्यापारी से 500 रुपये का जुर्माना वसूला।  साथ ही दुकानदारों के साथ ग्राहकों को पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया।यहां सफाई निरीक्षण लक्ष्मण सिंह भंडारी, कमल पाठक, रविंद्र महरा, ओमी बिष्ट, रमेश तिवारी, अशोक बिष्ट, राम सिंह आदि मौजूद रहे।