उत्तराखण्ड का लाल,जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुई आतंकी मुठभेड़ में हुआ शहीद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुई आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखण्ड के लाल, चमोली निवासी लांस नायक रुचिन सिंह रावत जी के शहीद होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूत को मेरा शत-शत नमन!

गैरसैंण ( चमोली)

गैरसैण का जवान हुआ शहीद।

गैरसैंण ब्लॉक के कुनिगाड गांव का रहने वाला था शहीद रुचिन सिंह रावत।

बुजुर्ग माता-पिता पत्नी व चार वर्षीय बच्चे को छोड़ गए अपने पीछे।

राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद।

जम्मू कश्मीर के उधमपुर यूनिट में थे तैनात।

9 पैरा में कमांडो थे शहीद रुचिन रावत।

Advertisement