उत्तराखंड -यहां केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की छापेमारी,गोदामो से पॉलीथीन जब्त कर लगाया जुर्माना

0
ख़बर शेयर करें -

शहर में कई स्थानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन पर छापेमारी करते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व रुड़की नगरनिगम की संयुक्त टीम ने बड़ी तादाद में प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त किया है, टीम की इस कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों और फुटकर दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने आमजनमानस को सिंगल यूज़ बैग इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी। 

जाने पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार रुड़की शहर में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व रुड़की नगरनिगम की संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए कई गोदामों से प्रतिबंधित पॉलिथीन, प्लास्टिक गिलास, प्लेट आदि बरामद की। जिसे गोदाम से निकलवा कर प्रशासन ने अपने कब्जे में लेते हुए जप्त कर लिया। सेंटर कंट्रोल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी आर के मिश्रा ने बताया देशभर को पॉलीथिन से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

गोदाम स्वामियों पर की गयी जुर्माने की कार्रवाई 

इसी अभियान के तहत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व रुड़की नगरनिगम की संयुक्त टीम ने रुड़की शहर में कई पॉलीथिन गोदामो पर छापेमारी करते हुए बड़ी तादाद में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की है, साथ ही गोदामों को सील कर दिया गया है। गोदाम स्वामियों पर जुर्माने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

रुड़की नगरनिगम के एम.एन. ए. विजय नाथ शुक्ला ने बताया प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगर निगम की ओर से भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है, शहरवासियों को भी पॉलिथीन के प्रति समय समय पर जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाते है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *