Big Breking रुड़की में मुख्यमंत्री धामी,बाल गुरुकुलम का किया उद्घाटन
रविवार को रुड़की पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुकुलम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भागीदारी की। इस दौरान उन्होंने बाल गुरुकुलम का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में देश और प्रदेश की उपलब्धियां गिनाई तो वहीं जी-20 का प्रतिनिधित्व देश को मिलने को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले का भारत दब्बू भारत था लेकिन मोदी के आने के बाद विश्व में नई पहचान मिली है।
रुड़की के नंद विहार कॉलोनी स्थित जीवन दीप आश्रम में संचालित जीवन दीप एकेडमी गुरुकुलम के वार्षिकोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाल गुरुकुलम का पूजा अर्चना कर एवम फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम संयोजक महामंडलेश्वर ने सिक्किम की टोपी एवम शॉल पहनाकर सीएम का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कार्यक्रम में आकर बड़े आनंद की अनुभूति हुई है। उनका पूरा प्रयास रहता है कि इस प्रकार के कार्यक्रम में अवश्य पहुंचे। उन्होंने कहा कि संत सदैव समाज के उत्थान के लिए कार्य करते हैं इसका उदाहरण स्वामी यतींद्रानंद द्वारा खोला गया विद्यालय हैं। यहां सामान्य परिवार एवम आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। वह इसकी सराहना करते हैं।
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए कार्य हो रहा है। आज शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में नई क्रांति के साथ कार्य हो रहा हैं। नई शिक्षा नीति को प्रदेश में लागू किया है और अच्छी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए कटिबद्ध हैं। शिक्षा को नए आयाम मिलेंगे नई शिक्षा नीति से विधार्थियों को लाभ मिलेगा।
इस दौरान कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं और तीन बुजुर्गों का सम्मान किया।