बागेश्वर पुलिस ने जवानों को अनुशासन के साथ महिलाओं का किया गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन

0
ख़बर शेयर करें -

*पुलिस जवानों में एकता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु पुलिस लाईन बागेश्वर में  हुआ परेड का आयोजन साथ ही किया गया शस्त्र अभ्यास*

आज दिनांकः *09.12.22* को श्रीमान *पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद बागेश्वर श्री हिमांशु कुमार वर्मा के निर्देशन* एवं पुलिस उपाधीक्षक, महोदय बागेश्वर के पर्यवेक्षण तथा प्रतिसार निरीक्षक, महोदय पुलिस लाईन बागेश्वर के नेत्रत्व में पुलिस लाईन बागेश्वर में शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया।

परेड में पुलिस लाईन बागेश्वर के अधिकारी/कर्मचारी/पुलिस कार्यालय/समस्त थाना, चौकी एवं जनपद के समस्त पुलिस शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। सर्वप्रथम महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण कर परेड करवाई गयी तत्पश्चात उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को *शस्त्र अभ्यास (मॉक ड्रिल)* कराया गया। महोदय द्वारा बताया गया कि *पुलिस मे एकता/अनुशासन* बनाये रखने के लिए नियमित रूप से परेड का आयोजन किया जाएगा।

      तत्पश्चात महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का *सम्मेलन लेकर उनकी निजी, पारिवारिक, विभागीय सम्बन्धी समस्याओं* के बारे में जानकारी ली गई एवं ड्यूटी सम्बंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

*बागेश्वर पुलिस का महिला सुरक्षा  हेतु  महिलाओं का गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन अभियान है जारी*

*ए0एच0टी0यू0 बागेश्वर द्वारा विकास भवन बागेश्वर में कार्यरत महिला कर्मचारियों को “उत्तराखंड पुलिस एप” एवं अन्य आवश्यक कानूनी जानकारी देकर किया जागरुक*

*श्री हिमांशु कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को महिला सुरक्षा के दृष्टिगत “उत्तराखण्ड पुलिस एप” के गौरा शक्ति* का प्रचार-प्रसार करते हुए सभी कामकाजी/घरेलू महिलाओं,युवतियों व स्कूली छात्राओं को विस्तृत जानकारी प्रदान कर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में आज दिनांक: *09.12.2022 को निरीक्षक श्री टी0आर0बगरेठा एवं प्रभारी एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (ए0एच0टी0यू0) उ0नि0 मीना रावत द्वारा विकास भवन बागेश्वर में कार्यरत महिला कर्मचारियों को* *“उत्तराखण्ड पुलिस एप” के “गौरा शक्ति” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।*
महिलाओं के एंड्राइड मोबाईल में *उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड कराकर एप में उपलब्ध गौरा शक्ति व अन्य सुविधाओ के बारे में बताया गया*।* सभी महिलाओं को यह भी बताया गया कि इस जानकारी को अपने साथियों, घर, परिवार व परिचितों से साझा कर उन्हें भी उत्तराखण्ड पुलिस एप के बारे में बताकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रेरित करें।

उपस्थित सभी को *डॉयल- 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930* आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

     रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *