महिला ​कृषकों ने जानी ड्रिप सिंचाई तकनीक, वीपीकेएएस संस्थान में महिलाओं ने किया भ्रमण

 

 

 

अल्मोड़ा, 26 नवंबर 2022— अमन संस्था के परियोजना क्षेत्र गैरसैंण चमोली की महिला कृ​षकों के एक समूह ने हवालबाग स्थित वीपीकेएसएस संस्थान के परिक्षेत्र का भ्रमण किया।

 

 

 

 

यहां महिला कृषकों ने आधुनिक और नवीनतम तकनीकों से हो रही खेती की वैज्ञानिक जानकारी हासिल की तथा टपक सिंचाई, पॉलीहाउस खेती, और नई उन्नतशील बीजों की जानकारी प्रा​प्त की।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

संस्थान के निदेश डा. लक्ष्मीकांत के निर्देशन में सीनियर वैज्ञानिक डा.बीएम पांडे, डा. आरएस पाल और डा. बबीता अधिकारी की मौजूदगी में कृषकों का भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ। डा. एससी पॉल और डा. बबीता अधिकारी ने कृषकों को संस्थान के म्यूजियम, पालीहाउस खेती, टपक सिंचाई तकनीक और मशरूम उत्पादन की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

साथ ही एक कृषि तकनीक पर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई। संस्थान की ओर से महिला कृषकों को परिक्षेत्र का भ्रमण भी कराया गया।
इस मौके पर टीम सदस्य शशि टम्टा, जगदीश, मंजू सहित कई महिला कृषक प्रतिभागी मौजूद थे।